हमारे पंचांग के अनुसार होली के बाद नया साल का आगमन होता है , इसलिए कहा जाता है कि होली के दिन राशि के अनुसार कपडा पहनने पर पूरा साल खुशहाली आएगी 

मेष राशि का स्वामी मंगल गृह को माना जाता है। इस दिन अगर आप लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो पूरा साल शुभ होगा , जीवन में खुशहाली आएगी। 

बृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं ,इसलिए अगर आप होली के दिन नीला ,सफ़ेद  अथवा हरा रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो पूरा साल मंगलमय होगा ,जीवन आनंद से बीतेगा। 

मिथुन राशि का स्वामी बुद्ध को कहा गया है। इसलिए अगर आप होली के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनते हैं, तब पूरा वर्ष आपके लिए लाभदायक होगा।

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा  को कहा गया है। इसलिए कर्क राशि वाले होली के दिन सफेद वस्त्र धारण करते हैं तब उनके जीवन में पूरे वर्ष खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि के स्वामी सूरज को माना जाता है। इसलिए होली के दिन अगर आप पीला गुलाबी अथवा नारंगी रंग के कपड़े पहनते हैं आपके जीवन पूरा वर्ष  आनंद में बीतेगा।

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह को माना गया है। इसलिए कन्या राशि के जातक अगर होली के दिन हरे रंग का कपड़ा पहने तब इसका बहुत ही शुभ प्रभाव उनके जीवन पर पड़ेगा। 

तुला राशि के स्वामी शुक्र को माना गया है। इसलिए होली के दिन आपको सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए ताकि पूरा साल  आपके जीवन में सुख समृद्धि बना रहे ।

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए होली के दिन आपको लाल रंग के कपड़ा पहनने की सलाह दी जाती है आपके आपके जीवन में सुख शांति बनी रहे।

धनु राशि को अग्नि की राशि कहा जाता है और इसके स्वामी बृहस्पति को माना गया है। इसलिए धनु राशि  वालों को बैगनी रंग के कपड़ा होली के दिन पहनना चाहिए।

मकर राशि के स्वामी शनि देव है। इसलिए मकर राशि वाले अगर होली के दिन नीले रंग का वस्त्र धारण करें तब उनके साथ जीवन में सदैव  सुख एवं समृद्धि बनी रहेगी।

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव को ही कहा गया है। इसलिए आपको भी नीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति को माना जाता है। बृहस्पति को पीला रंग पसंद है। इसलिए होली के दिन  आपको पीला वस्त्र पहनना चाहिए

हर्बल कलर घर पर बनाएं ,बेहद आसान तरीके से। जानिए कैसे ?