Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeEntertainmentBadshah-Hania Amir : सिंगर बादशाह का पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वीडियो कॉल...

Badshah-Hania Amir : सिंगर बादशाह का पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वीडियो कॉल पर इश्क, हुआ खुलासा,जाने कौन है पाकिस्तानी एक्ट्रेस ?

Badshah-Hania Amir:भारत के प्रसिद्ध गायक बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया अमीर के बीच इश्क की चर्चाएं फिर तेज हो गई है। जानकारियां मिल रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली बार इसकी जानकारी तब मिली थी जब दोनों को एक साथ देखा गया था।

Hania Amir कौन है 

Hania Amir पाकिस्तान की टीवी एक्ट्रेस है। उन्होंने “हमसफर”नाम की धारावाहिक में काम किया था। इसके बाद उनकी चर्चा भारत में भी काफी होने लगी थी। हनिया आज भी भारत में मशहूर हैं।

Badshah-Hania Amir: के वीडियो कालिंग का स्क्रीनशॉट 

आज एक तस्वीर सामने आई है जिसमे हानियां और बादशाह दोनों नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर एक वीडियो कॉलिंग की है। वीडियो कॉलिंग का ही स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस तस्वीर में पाकिस्तानी अभिनेत्री को हंसते हुए अपनी हथेली से चेहरे को ढके हुए देखा जा सकता है। यह तस्वीर आने के बाद सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

Badshah-Hania Amir
Badshah-Hania Amir ( Singer and Pakstani actress), video call screen shot, social media

तस्वीर को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है? यह तस्वीर आने के बाद बादशाह ने लिखा था “जोक क्या था”. इसके जवान में अभिनेत्री हनिया लिखती हैं “लाइफ”।

Badshah-Hania Amir: डेटिंग 

इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन सिंगर और अभिनेत्री दोनों के ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
इस बात की भी खबर है कि इसके पहले हानियां और बादशाह दोनों कॉफ़ी और शॉपिंग डेट पर जा चुके हैं। हनिया अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें हानियां और बादशाह को एक साथ रेस्टोरेंट में कॉफी पीते हुए देखा जा सकता है।


हनिया इसके कैप्शन में लिखी थी कि “बच्चे शॉपिंग करने गए” उसे समय भी इसकी काफी चर्चा हुई थी। कुछ लोगों ने तो  दोनों को प्रेमी और प्रेमिका बता दिया था।

Badshah-Hania Amir: का वर्कफ़्रंट 

अगर दोनों की वर्क फ्रंट की बात करें तो बादशाह लगातार अपने गानों को लेकर काम कर रहे हैं। उनके कई एल्बम हिट हो रहा है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानियां पाकिस्तान की मशहूर टीवी एक्ट्रेस है और कई सीरियल में काम कर रही है।

 

मनोरंजन की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular