Sunday, September 8, 2024
spot_img
HomeEntertainmentRanbir Kapoor Upcoming Movie Ramayan 2024: Big Updateआया सामने, अब इस दिन...

Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayan 2024: Big Updateआया सामने, अब इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग .

Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayan: रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी रामायण की शूटिंग बहुत जल्द शुरू हो सकती है .आपको बता दें रामायण फिल्म में रणबीर कपूर,यश और साउथ फिल्म की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस साई पल्लवी मुख्य भूमिका में आने वाले हैं.

अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनिमल को हिट होने के बाद रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी की चर्चा जोरों पर है। रणबीर कपूर का नाम अभी कुछ दिन पहले नितेश तिवारी और मधु मंतेना की अपकमिंग फिल्म रामायण से जुड़ा था। इस फिल्म की चर्चा पिछले कुछ महीने से हो रही है। चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि रणवीर कपूर इस फिल्म में अपनी फीस कम कर दी है।

Ranbir Kapoor -Sai Pallavi-Yash Upcoming Movie
Ranbir Kapoor -Sai Pallavi-Yash Upcoming Movie Ramayan,Social media

Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayan

समय – समय पर रामायण से जुड़े अपडेट्स मिलते रहे हैं। चर्चा इस बात की भी है कि रणबीर कपूर  की आने वाली  मूवी रामायण से साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इसके पहले भी देखा गया है की कई दक्षिण फिल्मों के एक्टर और एक्ट्रेस बॉलीवुड में आकर काफी सफल हुए हैं । इसी क्रम में अगला नाम Sai Pallavi का सुनने में आ रहा है ।

Sai pallavi – Yash In Upcoming Movie Ramayan

Sai pallavi के बारे में कहा जा रहा है सीता की भूमिका के लिए वह पहली पसंद है। सई पल्लवी अपनी करियर की शुरुआत एक्ट्रेस के तौर पर नहीं बल्कि डांसर के रूप में की थी। माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय के डांस से प्रभावित होकर डांसिंग से ही अपने करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने 2009 में ईटीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था ।

इसके अलावा केजीएफ स्टार यश भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते हैं। संभव है आने वाले दिनों में Yash रामायण फिल्म में रावण की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं ।

नितेश तिवारी और मधु मंतेना की अपकमिंग फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्री राम तथा सई पल्लवी सीता के  रोल में नजर आएंगे। वहीं दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Ranbir Kapoor -Sai Pallavi,Upcoming Movie Ramayan,
Ranbir Kapoor -Sai Pallavi-Yash Upcoming Movie Ramayan,Social media

अपकमिंग मूवी रामायण :ट्विटर मैसेज 

इन सब के बीच फिल्म की शूटिंग को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विटर की खबरों को माने तो नितेश तिवारी और मधु मंतेना की फिल्म रामायण की शूटिंग 2024 के गर्मी महीने में शुरू हो सकती है।


लेकिन नितेश तिवारी और मधु मंतेना की अपकमिंग फिल्म रामायण के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।यहाँ आपको जो भी जानकारी दी जा रही है वह बॉलीवुड में चल रहे अफवाहों के आधार पर है। हो सकता है इन अफवाह में भी सच्चाई हो। प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने 2019 में रामायण पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इस बड़े बजट की फिल्म से नीतेश तिवारी और रवि उदयावर जुड़े हैं।

 

रणबीर कपूर अपकमिंग मूवी 

Ranbir Kapoor के पास अपकमिंग मूवी रामायण के अलावा भी कई बड़ी फिल्में है। रणवीर की अपकमिंग फिल्में एनिमल पार्क, ब्रह्मास्त्र 2 सहित कई अन्य फिल्में भी है। नितेश तिवारी और मधु मंगतेना की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में लेकर जरूर बताएं।

Also Read : Arun Govil and Deepika Chikhliya की दमदार वापसी, फिल्मी पर्दे पर फिर से बिखेरेंगी अपना जलवा इन 2024

Sai Pallavi  के बारे में जानने के लिए क्लीक करें 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular