Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeNewsRatan Tata Rarely Known Story: क्या आप जानते हैं अपने कर्मचारी की...

Ratan Tata Rarely Known Story: क्या आप जानते हैं अपने कर्मचारी की जान बचाने के लिए खुद प्लेन उड़ाने के लिए चल पड़े थे ?

Ratan Tata Rarely Known Story:टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष एवं बिजनेस टायकून Ratan Tata 28 दिसंबर को 86 वर्ष के हो गए। इन्होंने 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में कंपनी को बुलंदियों तक पहुंचा दिया। बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह सिर्फ एक उद्योगपति ही नहीं बल्कि उनके अंदर एक अच्छा इंसान भी है। वह हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़े दिखते हैं।

:छंटनी का विरोध

कोरोना कल में जब कंपनियां कर्मचारियों की छटनी कर रही थी उसे समय भी Ratan Tata ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। इस कदम को उन्होंने नैतिकता के खिलाफ माना था। वह हमेशा अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हैं उनके लिए यह मायने नहीं रखता कब कर्मचारी किस ओहदे पर काम कर रहा है।

Ratan Tata Rarely Known Story: अपने एम्प्लोयी के लिए विमान उड़ने को तैयार थे 

Ratan Tata के अंदर यह जो क्वालिटी है वह उन्हें दूसरे उद्योगपतियों से अलग करता है। उनके बारे में कहा जाता है कि अगस्त 2004 में टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश एम तेलंग की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी। डॉक्टर ने उन्हें तुरंत मुंबई ले जाने की सलाह दी। तो उन्होंने बहुत कम समय में मुंबई ले जाने का एक ही जरिया था एयर एंबुलेंस की मदद ली जाए।

Ratan Tataa pilot , Social media
Ratan Tataa pilot , Social media

संडे का दिन होने की वजह से एयर एंबुलेंस की व्यवस्था होने में दिक्कत आ रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही यह जानकारी रतन टाटा को मिली वह कंपनी का प्लेन उड़ाने के लिए तैयार हो गए। उनके पास पायलट का लाइसेंस भी है। हालांकि इसी बीच एंबुलेंस की व्यवस्था हो गई और प्रकाश एवं तेलम को मुंबई के ब्रिज कंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका सफल इलाज होने की वजह से उनकी जान बच गई। करीब 50 साल तक टाटा मोटर्स की सेवा करने के बाद 2012 में हुआ रिटायर हो गए।

Ratan Tata पायलट लाइसेंस धारक 

रतन टाटा के पास विमान उड़ाने का लाइसेंस है। वह एक ट्रेंड पायलट भी हैं। टाटा ग्रुप के पास एक प्राइवेट जेट भी है  जिसकी कीमत डेढ़ सौ करोड़ के आसपास बताई जाती है। कु

छ साल पहले की बात है एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें Ratan Tata फाइटर प्लेन के कॉकपिट में दिखाई दे रहे थे। यह बात 2011 की है जब बेंगलुरु में एयर  शो चल रहा था। उसे एयर शो में टाटा F- 18 सुपर हॉरनेट विमान में उड़ान भरे थे।

Ratan Tata फाइटर प्लेन उड़ाते हुए 

फाइटर प्लेन उड़ाते हुए तस्वीर उन्होंने 28 दिसंबर 2019 को 82 में जन्मदिन के मौके पर इसे शेयर किया था। हालांकि इसके पहले भी वह फाइटर प्लेन में उड़ान भर चुके हैं। साल 2007 में अमेरिकी लड़ाकू विमान F- 16 में उन्होंने उड़ान भरी थी। उस वक्त उनके नाम सबसे ज्यादा उम्र में  विमान उड़ाने वाले भारतीय नागरिक के रूप में रिकॉर्ड दर्ज है। उस समय उनकी उम्र 69 वर्ष था।

Ratan Tataa pilot , Social media
Ratan Tataa pilot , Social media

शायद आपको नहीं पता होगा उनके गुरु जेआरडी टाटा देश के पहले लाइसेंस होल्डर पायलट थे। जेआरडी टाटा ने पहली बार कराची से मुंबई तक हवाई जहाज उड़ाया था। उन्होंने टाटा एयरलाइंस की शुरुआत की थी जिसे बाद में एयर इंडिया का नाम देकर उसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया।

एयर इंडिया लगातार घाटे में चल रही थी . गवर्नमेंट ने ने इसे टाटा ग्रुप को बेच दिया । इस तरह अभी कुछ समय पहले ही एयर इंडिया की घर वापसी हो गई है।

इसे भी पढ़ें 

1-Tata Group का वारिस कौन ? क्या रतन टाटा ने अगले वारिस के नाम का फैसला कर लिया है ,जानिए सभी सवालों का जबाब ?

2- रतन टाटा के इंस्पिरेशनल कोटे के लिए विजुअल स्टोरी देखें 

3-Xiaomi SU7 EV Price,Launch Date in India[2024]: A Revolutionary Shift in Electric Mobility

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular