Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeAutomobile UpdateTriumph Tiger 900: 888 CC इंजन के साथ, Yamaha को जबरदस्त...

Triumph Tiger 900: 888 CC इंजन के साथ, Yamaha को जबरदस्त टक्कर देने के लिए बाजार में धमाकेदार एंट्री की है।

Triumph Tiger 900: अगर आप लाइफ में कुछ अलग करना चाहते हैं तो यह न्यूज़ आपको रोमांचित कर सकता है। इंग्लैंड की ऑटोमोबाइल कंपनी ट्रायंफ ने भारतीय बाजार में टाइगर 900 को लांच कर धमाकेदार एंट्री की है। इस बाइक को दो वेरिएंट GT और रैली प्रो वर्जन में लॉन्च किया गया है।

इन दो बाइक के लॉन्च के साथ पहले से बाजार में उपलब्ध टाइगर 900 रैली को बंद कर दिया है। यह एक ऑफ रोड बाइक है। जिसमें काफी शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इस बाइक को ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है। अगर इसकी व्हील की बात करें आगे की तरफ 19 इंच तथा पीछे 18 इंच का कास्ट अल्युमिनियम व्हील दिया गया है। अगर आप ऑफ रोड बाइक की तलाश में है तब आपके लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहिएगा ताकि इस बाइक के संबंध में हर छोटी बड़ी जानकारी आपको मिल सके।

Triumph tiger 900 price in India
Triumph tiger 900new bike in India

Triumph Tiger 900 Engine

इस बाइक के दोनों वेरिएंट में 888 सीसी का लिक्विड कोल्ड इन लाइन 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका पावरफुल इंजन 8750 आरपीएम पर अधिकतम 95 PS की पावर तथा 7250 आरपीएम पर 87 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह बाइक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं अगर इसकी माइलेज की बात करें भैया बाइक काफी अच्छा माइलेज 19.25 किलोमीटर प्रति लीटर का देता है। इस बाइक के इंजन को 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है,जो बाइक को स्मूथ राइडिंग करने में मदद करता है।

Triumph Tiger 900 Design

Triumph Tiger 900 एक ऑफ रोड बाइक है। इसमें आपकी सुरक्षा का भी बेहतर ख्याल रखा गया है। इस बाइक की ब्रेकिंग सिस्टम में एवीएस सिस्टम के साथ आगे की पहिए में 320 mm का तथा पीछे के पहिए में 255 mm का डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसकी डिजाइन की बात करें इसमें फ्लॉपी स्टाइल का फ्यूल टैंक तथा सिंगल पीस सीट देखने को मिल रहा है। आगे की तरफ आपको ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन भी मिलेगा।

इस बाइक के चार राइडिंग मोड रेन, रोड,स्पोर्ट और ऑफ रोड मिलते हैं। वही रैली प्रो वेरिएंट में इन चार मोड के अलावे दो अतिरिक्त ड्राइविंग मोड राइडर कंफीग्रेबल एवं ऑफ रोड प्रो दिया गया है। सीट की ऊंचाई में वृद्धि से राइडर्स को और बेहतर कंफर्ट मिलेगी। दरअसल इस टाइगर GT की सीट की ऊंचाई अब 820mm – 840mm के बीच दिया गया है. दिया गया है,उबड़-खाबड़ रास्ते पर आपकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए आगे की तरफ 45 एमएम का इनवर्टेड फॉर्क सस्पेंशन तथा पीछे की तरफ शॉक ऑब्जर्वर दिया गया

Triumph Tiger 900 Features

इस बाइक में काफी एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल रहा है। लाइटिंग के लिए आपको फुल एलईडी सेटअप मिलेगा। इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 7 इंच दिया गया है।

Triumph Tiger 900 Specifications & Features
Brand Triumph
Bike Name Triumph Tiger 900
Variant 2
Engine 888 CC
Cooling Type Liquid cooled
No of cylinder Inline 03 cylinder
Power 95 PS at 8750 RPM
Torque 87 Nm at 7250 RPM
Wheel Front -19″,Rear – 18″
Brake Front 320mm, Disc Brake
Brake Rear 255 mm, Disc Brake
Top Speed 180 KMPH
Riding Mode 6
Seat height 820-840 mm
Feature Complete LED setup,Blue tooth connectivity,7″ TFT instrument cluster

Triumph Tiger 900 Variant

यह बातें सुनकर तो लगता है कि Triumph Tiger 900 बहुत ही रुचिकर हो सकती है! यह दो वर्जन, यानी GT और रैली 2 वैरिएंट में बाजार में लॉन्च किया गया है।  इनमें GT सड़कों के लिए है, जबकि Rally ऑफ-रोड के शौकीनों के लिए है।बिल्कुल सही, यह बाइक काफी दिलचस्प है! इसमें दो वर्जनों में कोई भी चयन करना कठिन हो सकता है। और किसी भी मॉडल की दोनों रेंज में से कोई भी चयन करने पर, आपको एक उत्कृष्ट राइडिंग अनुभव का आनंद मिलेगा।

Triumph Tiger 900
Triumph Tiger 900 bike, social media

Triumph tiger 900 price in India

इसकी कीमत ₹13.70 लाख से ₹15.50 लाख के बीच होने का मतलब है कि यह बाइक एक प्रीमियम सेगमेंट की है, और उच्च गुणवत्ता के फीचर्स के साथ आती है, और डेलिवरी भी जल्दी होने वाली है, तो यह तो बिल्कुल फैंटास्टिक है

निष्कर्ष : अगर आप 15 लाख के रेंज की बाइक की तलाश में हैं तो इंजन, फीचर्स को देखते हुए Triumph Tiger 900 एक बेहतर बिकल्प हो सकता है

Read More

1- Royal Enfield Himalayan Electric Bike दमदार खूबियों के साथ,होगा धमाका! Himalayan 452 भी आने को बेताब

2- Kawasaki Discount offer 2024: Offer समाप्त होने में मात्र 2 दिन बचे हैं .बाद में पछताने से कोई फायदा नहीं ,कावासाकी की कई मॉडल पर Rs.60000 तक की महाछूट की पेशकश ,जल्दी करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular