Friday, October 18, 2024
spot_img
HomeBusinessB Tech Pani Puri wali 2024: कौन है यह पानी पूरी वाली...

B Tech Pani Puri wali 2024: कौन है यह पानी पूरी वाली लड़की , जानिए कितना कमा लेती है ?

B Tech Pani Puri wali:ऐसा देखा जाता है कि कई ऐसे बिजनेस है जिसे देखने से लगता है कि यह बिजनेस तो हर जगह किया जा रहा है ।हर एक आदमी उतना सफल नहीं होता। इस बिजनेस को अगर सिर्फ बिजनेस करने के तरीके में बदलाव कर किया जाता है तो वह काफी पॉपुलर और सफल हो जाता है।

ऐसे ही एक कहानी है बीटेक पानी पुरी वाली लड़की की। पानी पुरी तो हर मोहल्ले में बिकता हुआ दिखाई दे जाएगा। आखिर इस लड़की ने ऐसा क्या किया जो आज पॉपुलर भी है ,साथ में अच्छी आमदनी भी हो रही है। आईए जानते हैं उनके बिजनेस तथा बिजनेस से होने वाले आमदनी के बारे में।

B Tech Pani Puri wali ,Tapsi Upadhyay
B Tech Pani Puri wali ,Tapsi Upadhyay , Image – social media

B Tech Pani Puri wali ,Tapsi Upadhyay का परिचय 

यह पानी पुरी वाली लड़की 22 साल की तापसी उपाध्याय हैं। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली है। इस समय वह दिल्ली में ठेले लगाकर गोलगप्पे बेच रही हैं। उन्होंने अपने दुकान का नाम B Tech Pani Puri wali रखा है।
कोई भी आते जाते B Tech Pani Puri wali नाम देखकर उसके गोलगप्पे खाने के लिए उसकी दुकान पर पहुंच जाते हैं। तापसी उपाध्याय आईटीएम मेरठ से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। वह पढ़ने में भी होनहार थी। उन्होंने इतिहास में स्नातक होने के बावजूद कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया है।

तापसी के इस काम में उसके बचपन के दोस्त संदीप कुमार सहयोग करते हैं जिन्होंने अभी हाल ही में एमटेक पूरा किया है। तापसी बताती हैं कि इसके पहले बेंगलुरु में नॉर्थ इंडियन खाना खिलाने के लिए उनका एक रेस्टोरेंट था .जो covid के कारण बंद हो चुका है। उस समय वह संत जोसेफ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।

B Tech Pani Puri wali का उद्देश्य 

इस समय उनके पास 30-35 लोगों की टीम है जिसकी मदद से सिर्फ दिल्ली में 7-8 स्टॉल लगाती हैं।
Tapsi Upadhyay बताती है कि पानी पुरी बनाने में वह कोई रिफाइंड और तेल का इस्तेमाल न कर एयर फ्रायर का इस्तेमाल करती है। आगे चलकर उनकी  इच्छा फूड स्टार्टअप शुरू करने का है।

B Tech Pani Puri wali viral video

उनका बिजनेस करने का भी अंदाज बिल्कुल अलग है। वह अपने पोर्टेबल दुकान (ठेली) को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किसी गाड़ी के साथ टोचन करके ले जाती है। पिछले वर्ष उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रॉयल एनफील्ड के द्वारा आपसे अपने दुकान को भोजन कर दूसरी जगह ले जाती थी।

पुनः 2024 में एक वीडियो वायरल हो रहा है . जिसमे देखा जा सकता है कि पानी पूरी की ठेली को महिंद्रा थार की मदद से खींचकर दूसरी जगह ले जा रही है।

महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष “आनंद महिंद्रा” ने B Tech Pani Puri wali की इस दुकान को महिंद्रा थार से खींचते हुए वीडियो शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने उस लड़की के प्रयास की काफी सराहना की है। पहले उनकी दुकान सिर्फ दिल्ली के तिलक नगर में लगता था ,लेकिन अब उनका कहना है कि पूरे भारत में 40 से अधिक स्टॉल हैं।

आनंद महिंद्राने जो वीडियो शेयर किया है उसमें तापसी स्कूटी से बाइक और बाइक से महिंद्रा थार तक की सफर को बता रही हैं । महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा है ऑफ रोड वाहन क्या करने के लिए बने हैं ? उनको उन स्थानों पर जाने में मदद करिए जहाँ पहले नहीं जा पाए थे। साथ ही  उन्होंने लिखा है उनको असंभव का पता लगाने में मदद करें। मैं चाहता हूं कि हमारी गाड़ी लोगों के उत्थान और ड्रीम पूरा करने मैं सहायक हो।

 


B Tech Pani Puri wali income Set featured image

तापसी उपाध्याय ने पिछले वर्ष बताया था कि 3 महीने में ₹12 लाख में घर वालों को दे चुकी हूं। इस हिसाब से अगर देखा जाए उनकी मासिक आमदनी इस वर्ष 5 लाख से 6 लाख रुपया तक हो सकता है।

वैसे यह तापसी उपाध्याय के लिए एक बहुत अच्छी उपलब्धि है वह पुराने बिजनेस को ही नए अंदाज में कर अच्छी आमदनी कर रही हैं। साथ ही उन लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी है जो आज नौकरी न मिलने के वजह से निराश होकर गलत कदम उठा लेते हैं।

इसे भी पढ़ें

1-Khichdi Express Success Story: जानिए कैसे बन गयी 4 साल में खिचड़ी एक्सप्रेस 50 करोड़ की कम्पनी ?

2-Bharat Ratna 2024-Karpoori Thakur : मरणोपरांत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा , जानिए कर्पूरी ठाकुर के बारे में सब कुछ

3-PM Suryoday yojana [2024]: योजना के बारे में जानिए सबकुछ, आपके घर में सूरज की रोशनी और कम बिजली का बिल?

4-OnePlus 12 और OnePlus 12R: वनप्लस का डबल धमाका! दोनों भारत में लॉन्च, आपके लिए कौन बेहतर?

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular