Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeNewsKalki Dham Mandir Sambhal 2024 : उत्तर प्रदेश के संभल जिला में...

Kalki Dham Mandir Sambhal 2024 : उत्तर प्रदेश के संभल जिला में बनाने जा रहा है भगवान कल्कि का भव्य Amazing मंदिर , जानिए यह अनोखा क्यों है तथा अयोध्या के राम मंदिर से क्या कनेक्शन है ?

Kalki Dham Mandir Sambhal:अभी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बहु प्रतीक्षित भगवान राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। आज यूपी के संभल जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्तर प्रदेश के संभल जिला में Kalki Dham Mandir की आधारशिला पुरे विधि विधान के साथ रखी गई है। संभल जिले में कल्कि धाम मंदिर बेहद भव्य बनाया जाएगा।

Kalki किस भगवान् को कहा गया है ?

कल्कि भगवान को भगवान विष्णु का दसवां अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु के 24 अवतार है, जिनमे 23 बार विभिन्न रूप में अवतरित हो चुके हैं . कल्कि अवतार उनकी प्रमुख 10अवतारों में एक होगा .पौराणिक कथा के अनुसार कलयुग के अंतिम चरण में भगवान विष्णु कल्कि अवतार में धरती पर अवतरित होंगे । धरती पर अवतार लेने के बाद  सम्पूर्ण धरती को पाप मुक्त बनाकर कलयुग का अंत करेंगे। उनके बारे में बताया गया है कि वह सफेद घोड़े पर सवार होंगे तथा 64 कलाओं में निपुण होंगे।

वैसे तो कलयुग 432000 वर्ष का माना जाता है। अभी तक कलयुग का 5125 वर्ष बीत चुका है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसके पहले द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के रूप में तथा  त्रेता युग में भगवान श्री राम  के रूप में अवतार ले चुके हैं ।

Kalki Dham kaha hai
Kalki Dham kaha hai ,social media

इसे भी पढ़ें :Ayodhya Ram Mandir [2024]: जहां कण कण में बस्ते हैं राम आइए जानते हैं उस अयोध्याधाम  के बारे में  सभी कुछ।

Kalki Mandir smbhal Importance (कल्कि धाम मंदिर क्यों खास है ?)

धरती पर जितने भी मंदिर देखे गए हैं भगवान के अवतरित होने के बाद बनाया गया है। लेकिन इस मंदिर की खासियत यह है कि यह भगवान विष्णु के कल्कि अवतार लेने के पहले ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मंदिर को लेकर देश के करोड़ों हिंदुओं के मन में भक्ति भाव की लहर उठ रही है।

इसे भी पढ़ें : Richest Temple of india: यात्रा अनोखी, दर्शन अद्भुत; भारत के 10 ऐसे मंदिर, जिन्हें देखकर रह जाएंगे दंग!

Kalki Dham Mandir
Kalki Dham Mandir , Symbolic from social media

Kalki Dham Mandir Sambhal का अयोध्या राम मंदिर तथा सोमनाथ मंदिर से क्या सम्बन्ध है ?

Kalki Dham Mandir Sambhal 11 फीट ऊंचे चबूतरे पर बनाया जाएगा इसकी शिखर की ऊंचाई 108 फीट रखी जाएगी। इस मंदिर में 68 तीर्थ की स्थापना की जाएगी । भगवान विष्णु के 10 अवतार की अलग-अलग गर्भ गृह बनाया जाएगा।

अयोध्या के श्री राम मंदिर की तरह Kalki Mandir बनाने में कोई लोहा अथवा स्टील का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मंदिर की भव्यता को पत्थरों में नक्काशी के द्वारा पूरा किया जाएगा। इस मंदिर का परिसर 5 एकड़ का होगा। इस मंदिर के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य 5 वर्ष का रखा गया है। यानी यह मंदिर 2029 में बनकर तैयार हो जाएगा। Kalki Dham Mandir Sambhal का निर्माण गुलाबी पत्थरों के द्वारा किया जाएगा। यह गुलाबी पत्थर राजस्थान के भरतपुर जिले में बंसी पहाड़ से मंगवाया जाएगा। गुजरात के सोमनाथ मंदिर, अयोध्या के भगवान राम का मंदिर का निर्माण भी इन्हीं पत्थरों से हुआ है।

इसे भी पढ़ें :Ayodhya Ram Mandir: 2024 में खुलते राम के द्वार, करोड़ों की आस्था का केंद्र, तीन मंजिलों में छिपा मंदिर का रहस्य

Kalki Avtar के बारे में श्रीमद्भगवद्गीता में क्या कहा गया है ?

श्रीमद्भगवद्गीता पुराण के 12वें स्कंध में कलयुग के अंत और सतयुग की शुरुआत में भगवान के कल्कि रूप में अवतार लेने के बारे में वर्णन किया गया है। श्रीमद्भगवद्गीता पुराण में जो श्लोक लिखा गया है, वह इस प्रकार है –

सम्भल ग्राम मुख्यस्य, ब्राह्मणस्य महात्मनः। भवने विष्णुयशसः कल्किः प्रादुर्भविष्यति।।

इस श्लोक का हिंदी में अगर समझें तो इसका अर्थ इस प्रकार है . “भगवान विष्णु कल्कि अवतार में संभल जिले के विष्णु एस नामक ब्राह्मण के घर बेटा के रूप में पैदा होंगे।” मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम खुद उन्हें खडग सुपुर्द करेंगे तथा भगवान बृहस्पति के द्वारा उनकी शिक्षा दीक्षा पुरी की जाएगी ।

Kalki Dham Location /Kalki Dham kaha hai ?

कल के धाम मंदिर का डिजाइन दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर तथा अयोध्या के भगवान श्री राम मंदिर का डिजाइन करने वाले डिजाइनर ने तैयार किया है । यह मंदिर आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा दी गई जमीन पर बनाया जाएगा। कल्कि  धाम मंदिर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नजदीक संभल जिले के ऐंचोडा कंबोह नामक स्थान पर बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :

 Ram Lalla Murti 2024: राम लल्ला की तस्वीर गर्भ गृह से बाहर आयी , करिए दर्शन सबसे पहले हमारे साथ ।

10 Largest Temple in the world: आइये चलें, biggest temple in the world के आध्यात्मिक सफर पर।

FAQS

Q1 कल्कि धाम मंदिर संभल कहां बन रहा है ?

कल्कि धाम मंदिर संभल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नजदीक संभल जिले के ऐंचोडा कंबोह नामक स्थान पर बन रहा है

Q2  कल्कि धाम मंदिर सम्भल कब तक बनकर तैयार हो जायेगा ?

कल्कि धाम मंदिर सम्भल 5 वर्षों में 2029 तक बनकर तैयार हो जायेगा .

Q3 कल्कि कौन हैं ?

कल्कि अवतार भगवन विष्णु के प्रमुख १० अवतारों में एक है .

Q4 कल्कि अवतार किस गांव में होगा ?

कल्कि अवतार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नजदीक संभल जिले के ऐंचोडा कंबोह नामक स्थान पर होगा .

Q5 Kalki Dham Mandir Sambhal का अयोध्या राम मंदिर तथा सोमनाथ मंदिर से क्या सम्बन्ध है ?

Kalki Dham Mandir Sambhal का निर्माण गुलाबी पत्थरों के द्वारा किया जाएगा। यह गुलाबी पत्थर राजस्थान के भरतपुर जिले में बंसी पहाड़ से मंगवाया जाएगा। गुजरात के सोमनाथ मंदिर, अयोध्या के भगवान राम का मंदिर का निर्माण भी इन्हीं पत्थरों से हुआ है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular