Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeBlogLakshadweep :2024 में Honeymoon के लिए Maldives से बेहतर जगह लक्षद्वीप...

Lakshadweep :2024 में Honeymoon के लिए Maldives से बेहतर जगह लक्षद्वीप ,जानिए लक्षद्वीप के बारे में । पहुँचने से लेकर खाने-पीने tak ,सभी कुछ ।

Lakshadweep:यह हाल की घटना क्रम में भारत की मालदीव्स से दूरी बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहां के तीन मंत्रियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टूरिस्ट प्रमोशन के संदर्भ में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के कारण रिश्ते में खटास नजर आ रहा है ।

Maldives: से नाराजगी का कारण

हर साल जो लोग Maldives जाते थे इस समय दूरियां बनाते हुए देख जा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर #बॉयकॉट मालदीव्स  का मुहिम भी चलाया जा रहा है। देखा जा रहा है कि इसे काफी लोगों का समर्थन मिल रहा। कुछ लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसिल करवा दी है, साथ ही फ्लाइट बुकिंग कंपनी ने वहां के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ बुकिंग भी बंद कर दिया है।

आपको बता दे प्रतिवर्ष दो लाख से ढाई लाख लोग मालदीव की यात्रा पर जाते हैं। घर लोग मालदीव की जगह Laksahdweep जाने लगे तो या मालदीव  के लिए बहुत बड़ा घाटे का सौदा होगा।मालदीव की पूरी अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर आधारित है।

Lakshadweep Tourism
Lakshadweep Tourism
Image – Social media

क्या आप छुट्टियों का आनंद समुद्र की लहरों की आवाज के साथ लेना चाहते हैं ? आप भी भागम भाग वाली जिंदगी से परेशान होकर प्रकृति की गोद में शकुन भरी जिंदगी का आनंद लेना चाहते हैं तो लक्षद्वीप आपके लिए बिल्कुल सही जगह हो सकता है। यह द्वीप अरब सागर के बीच मनो स्वर्ग का टुकड़ा है। यहाँ प्रतिवर्ष हजारों सैलानी घूमने आते हैं।
आईए जानते हैं लक्षद्वीप घूमने का सही समय क्या है तथा वहां कैसे पहुंचा जा सकता है?

Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप जाने का सही समय 

Lakshadweep Tourism के लिहाज से काफी अच्छा जगह है .वैसे तो Lakshadweep का मौसम पूरे साल सुहाना बना रहता है लेकिन फिर भी अगर लक्षद्वीप घूमने का प्लान कर रहे हैं और अगर आपके पास समय उपलब्ध है ,तो आप अक्टूबर से मार्च के बीच अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।अक्टूबर से मार्च के बीच का समय लक्षद्वीप के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Lakshadweep Tourist place
Lakshadweep Tourist place , Image – Social media

Lakshadweep :जाने का साधन 

अरब सागर के तट पर स्थित लक्षद्वीप पहुंचने का मात्र दो ही जरिया है या तो आप पानी वाले जहाज से आ सकते हैं अथवा फ्लाइट के द्वारा पहुंचा जा सकता है। अगर पानी वाले जहाज से रोमांचक सफर का आनंद लेना चाहते हैं तब इसके लिए कोच्चि से आपको जहाज हमें बैठना होगा। यह रोमांचक सफर में 14 से 18 घंटे लगेंगे।

Lakshadweep Airport

Lakshadweep Airport के लिए आपको कोच ची से फ्लाइट लेना होगा । अगर आपके पास समय कम है तब आप फ्लाइट के द्वारा भी लक्षद्वीप जा सकते हैं। इसके लिए कोच्चि से अगट्टी हवाई अड्डे के लिए प्लेन में टिकट ले सकते हैं। अगट्टी Lakshadweep का एकमात्र Airport है। अगट्टी आइलैंड पहुंच जाने के बाद वहां से वोट के द्वारा कल्पेनी आईलैंड, मिनिकॉय आइलैंड के साथ ही अन्य आइलैंड पर भी जा सकते हैं। अगर आप चाहे तो अगर अगट्टी आयलैंड से कवरत्ती आइलैंड तक हेलीकॉप्टर के द्वारा भी जा सकते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)


Lakshadweep: में क्या देखा जा सकता है ?

लक्षद्वीप का समुद्री तट बहुत ही सुंदर है जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। वहां रहकर पानी के अंदर समुद्री जंतुओं का रोमांचक एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। वह लोग जो एडवेंचर का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं उनके लिए भी वहां कई प्रकार की एडवेंचर सुविधाएं मौजूद है। आप बोट के द्वारा कई द्वीपों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही वहां अगट्टी और बंगाराम आयरलैंड में डॉल्फिन को देखने का मजा ही कुछ अलग है । लोगों को  पानी के अंदर डॉल्फिन  की कलाकारी काफी रोमांचित करता है ।

Laksahdweep: में खाने – पिने की चीजें 

अगर आप लक्षद्वीप में है तो वहां के खाने में केरल की झलक जरूर देखने को मिलेगी। वहां के ज्यादातर घरों में मलवार के पकवान पसंदीदा व्यंजनों में एक है। हर प्रकार के व्यंजन में नारियल तेल और करी पत्ते जादुई स्वाद जरूर मिलेगा। चावल वहां का मुख्य भोजन है। चावल के साथ सी फूड का आनंद लिया जा सकता है। लक्षद्वीप में शादी विवाह में चावल के साथ किलंजि नामक अंडे को लोग खूब पसंद करते हैं। सी फूड पसंद करने वाले लोगों के लिए लक्षद्वीप जन्नत से कम नहीं है।

Lakshadweep Tourist place
Lakshadweep Tourist place , Image – Social media

Lakshadweep Tourism package : कितना खर्च आएगा ?

अगर लक्षद्वीप जाने का प्रोग्राम कर रहे हैं तो वहां का बजट भी मालदीव जाने के खर्चे से बहुत ही कम होगा। इस समय लक्षद्वीप का टूर पैकेज चार दिन तथा तीन रात का 23050 प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। इस खर्च में आने जाने का खर्च जुड़ा हुआ नहीं है। अगर आप कम बजट में लक्षद्वीप पहुंचाना चाहते हैं कोच्चि से पानी पानी वाले जहाज का किराया ₹2200 से शुरू होकर ₹5000 तक है। अगर आपके पास समय का आभाव है तब फ्लाइट। का किराया ₹5500 से शुरू होता है।

Lakshadweep Tourism: एंट्री परमिट लेना मत भूलें 

लक्षद्वीप जाने के पहले आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपको  प्रवेश के लिए लक्षद्वीप प्रशासन से अनुमति लेनी होती है। यह परमिट कोच्चि में सीधे प्रशासन के ऑफिस से जारी किया जाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले इंटरनेट से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा । उसे अपने स्थानीय पुलिस से वेरीफाई करवाना पड़ेगा। साथ में तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लक्षद्वीप प्रशासन के पास जमा करना होगा। उसके बाद आपको लक्षद्वीप के लिए एंट्री फॉर्म परमिट मिल जाएगा . जिसे इंटरनेट से आप डाउनलोड कर सकते हैं। लक्षद्वीप पहुंचने पर आपको यह परमिट वहां के स्टेशन हाउस अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

अन्य ख़बरों के लिए पढ़ें 

1-Richest Temple of india: यात्रा अनोखी, दर्शन अद्भुत; भारत के 10 ऐसे मंदिर, जिन्हें देखकर रह जाएंगे दंग! 

2-A R Rahman[2024]: पिता का साया, मेहनत का साथ: कैसे गली के लड़के बने विश्व विजेता संगीतकार।

3-Sodium Ion battery [2024] :इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में क्रांति; JAC मोटर्स द्वारा लॉन्च की गई YEEVA EV, सोडियम-आयन बैटरी से संचालित पहली इलेक्ट्रिक कार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular