Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeNewsPrabhu Sree Ram Unknown facts : कौशिल्या नंदन राम के बारे में...

Prabhu Sree Ram Unknown facts : कौशिल्या नंदन राम के बारे में जो बातें आपको नहीं मालूम ,जानिए सबकुछ।

Prabhu Sree Ram के प्रति हिंदू धर्म को मानने वालों की बहुत बड़ी आस्था है। करोड़ों लोगों की भावनाएं प्रभु श्री राम के साथ जुड़ी हुई है। इन दिनों अयोध्या में श्री राम लला को नए मंदिर में विराजमान करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। भगवान श्री राम की बहु प्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को संपन्न होने जा रहा है। भगवान राम में आस्था रखने वाले करोड़ों लोग कई सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे जो अब चंद दिनों बाद 22 जनवरी 2024 को पूरा होने जा रहा है।

Prabhu Sree Ram:के प्रति लोगों की आस्था 

यहां हम Prabhu Sree Ram से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां आपको देने जा रहे हैं उसके बारे में शायद आपको पहले से मालूम नहीं होगा। इस समय पूरा देश भक्तिमय हो गया है। सभी जगह राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशियां मनाई जा रही है। इस समय भगवान राम के ऊपर कई तरह के नए-नए भजन सुनाई दे रहे हैं। भगवान राम में आस्था रखने वाले लोग अपने-अपने तरह से खुशियां व्यक्त कर रहे हैं। बस लोग इंतजार कर रहे हैं 22 जनवरी 2024 को एक बार फिर से पूरे देश में दीपावली मनाए जाने की। आईए जानते हैं Prabhu Sree Ram Unknown facts जो आपको भी पता होना चाहिए।

Prabhu Sree Ram Unknown facts
भगवान राम , इमेज क्रेडिट – सोशल मीडिया

Prabhu Sree Ram: से जुडी रोचक बातें

  1. वैसे तो Prabhu Sree Ram को त्रेता युग में विष्णु भगवान का अवतार माना जाता है। लेकिन पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम विष्णु के पूर्ण अवतार नहीं थे। कहा जाता है कि कृष्ण भगवान जब द्वापर युग में भगवान विष्णु के अवतार के रूप में अवतरित हुए थे,तब वह 16 कलाओं के ज्ञाता थे। लेकिन Prabhu Sree Ram 14 कलाओं के ज्ञाता थे। इसके पीछे की जो कहानी है वह यह है की रावण को यह वरदान मिला हुआ था कि तुम्हारी मृत्यु किसी मनुष्य के द्वारा होगी। इसलिए भगवान राम को सिर्फ 14 कलाओं की जानकारी थी ताकि वह एक मनुष्य के रूप में रावण का वध कर सकें।
  2. भगवान राम को विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है
  3. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भगवान राम को सूर्यवंशी कहा जाता है। इसके पीछे की कहानी यह है भगवान राम ने सूर्यपुत्र राजा इक्ष्वाकु वंश में जन्म लिया था। इसलिए उन्हें सूर्यवंशी भी कहा जाता है
  4. भगवान राम को “राम” के नाम से सभी जानते हैं। आपको पता होना चाहिए कि उन्हें “राम” का नाम रघुकुल के गुरु महर्षि वशिष्ठ ने दिया था।
  5. मायावी दुष्ट रावण को युद्ध में शिकस्त देने के लिए भगवान राम को देवराज इंद्र ने एक रथ दिया था। भगवान राम इसी रथ में बैठकर रावण का वध किया था।
  6. भगवान राम श्रीलंका पर आक्रमण करने के पहले रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना की थी जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद श्रीलंका के लिए प्रस्थान किया था। आज रामेश्वरम हिंदू धर्म के लिए एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां हजारों लोग प्रतिवर्ष दर्शन के लिए जाते हैं।
  7. यह बहुत ही रोचक बात है जो शायद आपको नहीं मालूम गिलहरी के शरीर पर तीन धारियां बनी होती है। क्या आपको पता है यह तीन धारियां के कारण भी राम के साथ जुड़ा हुआ है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार जब समुद्र में वानर सेना पत्थरों से पुल का निर्माण कर रही थी, तब एक छोटी सी गिलहरी छोटे-छोटे कंकड़ लाकर पूर्ण निर्माण में बानर सेना का सहयोग कर रही थी। Prabhu Sree Ram गिलहरी के इस एक्टिविटी को देख रहे थे। गिलहरी को प्यार से अपने हाथ में उठाकर उसके शरीर पर अपनी उंगली फेरी थी। कहा जाता है कि जहां-जहां उनकी उंगली गिलहरी के शरीर पर गई। वहां तीन धारियां बन गई जो आज भी गिलहरी के शरीर पर तीन धारियां दिखाई पड़ता है।

भगवान राम के बारे में आपको यह रोचक जानकारी कैसी लगी ? कमेंट बॉक्स में लिखकर आप अवश्य बताइएगा।

अयोध्या एवं भगवान राम के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें 

1- Ayodhya Ram Mandir [2024]: जहां कण कण में बस्ते हैं राम आइए जानते हैं उस अयोध्याधाम  के बारे में  सभी कुछ।

2-Ayodhya Ram Mandir: 2024 में खुलते राम के द्वार, करोड़ों की आस्था का केंद्र, तीन मंजिलों में छिपा मंदिर का रहस्य

For Tech Update Read

1-ASUS Zenbook Duo [2024]: One Laptop, Two Displays, Countless Stories, Zenbook Duo, the New King of Multitasking!

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular